महाराष्ट्र Food and Drug Administration के आयुक्त तुकाराम मुंढे का उल्लेख न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख में किया गया है. मुंढे ने इस लेख को अपने X प्रोफाइल पर साझा करते हुए प्रभावी प्रशासन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने लिखा, “Good governance is not about making headlines, but about making a difference.” इसका आशय है कि सुशासन का लक्ष्य सुर्खियां बटोरना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना होना चाहिए.
मुंढे हाल के महीनों में महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को लेकर की गई कार्रवाई के कारण चर्चा में रहे हैं. उनके नेतृत्व में FDA ने खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्तरां और अन्य संस्थानों के निरीक्षण तथा नियमों के अनुपालन पर जोर दिया है.
न्यूयॉर्क टाइम्स में उनके उल्लेख और सोशल मीडिया पर साझा की गई प्रतिक्रिया के बाद एक बार फिर उनके कामकाज और प्रशासनिक शैली पर ध्यान गया है.
