केंद्र सरकार ने अग्निवीरों की सेवा व्यवस्था में बदलाव करते हुए चार साल की प्रारंभिक अवधि के बाद दो साल के अतिरिक्त कार्यकाल का प्रावधान किया है. इससे संबंधित अग्निवीर अधिकतम छह साल तक सेवा में रह सकेंगे और इसके बाद नियमित सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए फिर से चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के अनुसार, यह अवसर उन 75 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए होगा जिन्हें मौजूदा व्यवस्था में चार साल बाद सेवा से मुक्त किया जाना था. नियमित बलों में भर्ती का निर्णय प्रदर्शन और अन्य वस्तुनिष्ठ मानकों के आधार पर किया जाएगा.

अग्निपथ योजना में अब तक चार साल की सेवा के बाद अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित कैडर में शामिल करने का प्रावधान था. शेष कर्मियों को सेवा निधि पैकेज और कौशल प्रमाणपत्र के साथ नागरिक रोजगार के लिए लौटना पड़ता था.

पहली अग्निवीर बैच का चार साल का कार्यकाल नवंबर और दिसंबर 2026 में पूरा होना है. भारतीय नौसेना की पहली बैच 21 नवंबर, वायुसेना की 21 दिसंबर और थलसेना की 31 दिसंबर को चार साल पूरे करेगी.