Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान AI 2379 की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पायलट-इन-कमांड के confirmatory dope test को ‘non-negative’ पाए जाने पर चिंता जताई है. ब्यूरो ने Directorate General of Civil Aviation (DGCA) से psychoactive substance के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करने की अंतरिम सुरक्षा सिफारिश की है.
यह घटना 4 अगस्त 2026 को Airbus A320 विमान में उस समय हुई, जब वह 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही सेकंड के अंतराल में विमान के green, blue और yellow hydraulic systems में खराबी दर्ज हुई. इसके बाद autopilot disengage हुआ और stall warning भी सक्रिय हुई.
उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई में बदलाव
AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, विमान अपनी निर्धारित ऊंचाई से पहले 372 फीट ऊपर गया और फिर 292 फीट नीचे आया. उस समय seat belt signs बंद थे, जिसके कारण कुछ यात्रियों और cabin crew को चोटें आईं. स्थिति संभालने के दौरान co-pilot ने विमान को नियंत्रित करने की कोशिश की और बाद में pilot-in-command ने controls संभाल लिए.
रिपोर्ट के अनुसार, blue hydraulic system कुछ ही देर में वापस काम करने लगा. इसके बाद yellow और green systems भी बहाल हो गए और flight control surfaces ने सामान्य रूप से काम करना शुरू कर दिया. चालक दल ने स्थिति का आकलन करने के बाद विमान को नजदीकी en route airport की ओर divert करने के बजाय दिल्ली ले जाना जारी रखा.
केबिन में कई हिस्से क्षतिग्रस्त
अत्यधिक turbulence के प्रभाव से विमान के केबिन में काफी नुकसान हुआ. रिपोर्ट में overhead ceiling panels के टूटने या विकृत होने, passenger service unit panels के अपनी जगह से खिसकने और कई स्थानों पर मुड़ने का उल्लेख है. Overhead handrail टूट गया था, जबकि 10वीं row के पास sealing panel भी dislocated पाया गया. आगे की दाईं ओर emergency exit handle भी टूट गया. रिपोर्ट के अनुसार, एक lavatory commode अपनी मूल जगह से उखड़ गया.
AAIB ने कहा है कि तकनीकी और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच अभी जारी है. अंतिम रिपोर्ट में यह स्पष्ट करने की कोशिश की जाएगी कि तीनों hydraulic systems के लगभग एक साथ फेल होने की वजह hardware, software या किसी manual intervention से जुड़ी थी.
पायलट टेस्ट पर AAIB की टिप्पणी
प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि pilot-in-command का confirmatory test psychoactive substance के मामले में ‘non-negative’ था. यह शब्द अपने आप में किसी विशेष पदार्थ के सेवन या नियम उल्लंघन का अंतिम निष्कर्ष नहीं है. AAIB ने भी अंतिम जांच पूरी होने से पहले ऐसा कोई निष्कर्ष घोषित नहीं किया है. हालांकि, ब्यूरो ने psychoactive substance के इस्तेमाल की पुष्टि को गंभीर चिंता बताया और DGCA से तत्काल उचित कदम उठाने की सिफारिश की है.
एयर इंडिया ने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही है और operational, maintenance तथा technical records उपलब्ध करा रही है. एयरलाइन के मुताबिक, उसके पायलटों की training, proficiency checks, medical examinations और अन्य regulatory assessments लागू नियमों के तहत होते हैं. कंपनी ने यह भी कहा कि घटना के बाद उसने अपने सभी पायलटों की voluntary testing शुरू की है.
एयर इंडिया ने safety, fitness और regulatory requirements के किसी भी उल्लंघन के प्रति zero tolerance की बात कही है. AAIB ने स्पष्ट किया है कि जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट बाद में प्रकाशित की जाएगी.
