एयर इंडिया ने 4 अगस्त की फुकेत-दिल्ली उड़ान के पायलट-इन-कमांड की नौकरी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी है. यह कार्रवाई एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी होने के कुछ घंटे बाद हुई. रिपोर्ट में पायलट के कन्फर्मेटरी डोप टेस्ट को ‘नॉन-नेगेटिव’ बताया गया है.
AAIB ने इस निष्कर्ष को गंभीर चिंता का विषय बताया और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से psychoactive substances के दुरुपयोग को रोकने के लिए उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मुद्दे पर प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जाने चाहिए.
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. कंपनी के अनुसार, सुरक्षा, फिटनेस या नियामकीय आवश्यकताओं के उल्लंघन के प्रति उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है. एयरलाइन ने यह भी कहा कि पायलट की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं.
दोनों पायलटों का शुरुआती परीक्षण हुआ था निगेटिव
घटना के बाद दोनों पायलटों का breath analyser test किया गया था, जिसे उन्होंने पास कर लिया था. इसके बाद इस मामले में दोनों के blood samples कन्फर्मेटरी डोप टेस्ट के लिए भेजे गए. AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट-इन-कमांड का कन्फर्मेटरी टेस्ट नॉन-नेगेटिव पाया गया, जबकि सह-पायलट के दोनों परीक्षणों के नतीजे निगेटिव रहे.
रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस मामले में सामान्य प्रक्रिया से अलग डोप टेस्ट कराने का फैसला क्यों लिया गया. इस कारण और परीक्षण के विस्तृत निष्कर्षों पर अंतिम जांच रिपोर्ट में अधिक जानकारी सामने आ सकती है. नॉन-नेगेटिव परिणाम को अपने आप में किसी पदार्थ के सेवन का अंतिम कानूनी निष्कर्ष नहीं माना जा सकता; रिपोर्ट में इसे परीक्षण परिणाम के रूप में दर्ज किया गया है.
तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की जांच जारी
AAIB की जांच का मुख्य हिस्सा अभी पूरा नहीं हुआ है. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, एयरबस A320 के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम कुछ ही सेकंड में काम करना बंद कर गए थे. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसकी वजह विमान के hardware या software में खराबी थी, या किसी manual intervention की भूमिका थी. पायलट की किसी संभावित भूमिका पर भी अंतिम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो सकती है.
विमान दिल्ली में उतरा तो 24 लोग घायल थे और केबिन को काफी नुकसान पहुंचा था. रिपोर्ट में शौचालय का commode अपनी जगह से उखड़ने, overhead ceiling panel के टूटने या विकृत होने, passenger service unit panels के खिसकने और overhead handrail के टूटने जैसी क्षतियों का उल्लेख है.
केबिन सुपरवाइजर ने cockpit को यात्रियों और crew को लगी चोटों की जानकारी दी थी. इसके बाद crew ने स्थिति का आकलन कर उड़ान को रास्ते में किसी नजदीकी हवाई अड्डे पर divert करने के बजाय दिल्ली ले जाने का फैसला किया.
एयर इंडिया ने 100 फीसदी स्वैच्छिक परीक्षण शुरू किया
एयर इंडिया ने कहा है कि उसने घटना के बाद अपने सभी पायलटों का voluntary testing शुरू किया है. कंपनी के मुताबिक, उसके पायलटों की training, proficiency checks, medical examinations और अन्य regulatory assessments लागू राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार होते हैं.
AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद भी विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की मूल वजह और घटना में किसी मानवीय हस्तक्षेप की संभावित भूमिका पर अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है. एयर इंडिया ने कहा है कि वह जांच में सहयोग जारी रखेगी और संबंधित operational, maintenance तथा technical records उपलब्ध करा रही है.
