शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और SGPC सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले ने पंजाब की सियासत और सिख धार्मिक प्रबंधन संस्था SGPC को कटघरे में ला दिया है. पुलिस के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब थाने में 21 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 64, 127(2) और 351(2) के तहत FIR दर्ज की गई थी.
संगरूर जिले की रहने वाली और फिलहाल बहरीन में रह रही महिला ने आरोप लगाया है कि उसे श्री आनंदपुर साहिब की एक सराय में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया. FIR में घटनाओं का सिलसिला 27 फरवरी से 19 अगस्त 2026 के बीच का बताया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच जारी है.
चावला ने आरोपों को झूठा, मनगढ़ंत और राजनीतिक साजिश बताया है. उन्होंने SGPC सदस्यता और अकाली दल के पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है.
शिकायत में अकाल तख्त के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी मलकीत सिंह और तकht केसगढ़ साहिब के चालक मोहन सिंह पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप भी हैं. दोनों FIR में आरोपी नहीं हैं, लेकिन SGPC ने उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की है.
