बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी बुधवार, 25 नवंबर को पटना जिले के नदवां गांव स्थित पैतृक घर में हुई. समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गांव का इलाका मेले जैसा नजर आया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोजन में चार से पांच लाख मेहमानों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया था.

शादी समारोह के साथ करीब 12 बीघे में घुड़दौड़ के लिए ट्रैक तैयार किया गया था. इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और अन्य राज्यों से 52 घोड़े और उनके सवार पहुंचे. भीड़ के ट्रैक पर आ जाने के बाद प्रतियोगिता रोकनी पड़ी और इसका अंतिम चरण गुरुवार को कराने की बात कही गई. विजेता के लिए Mahindra Thar रखी गई थी.

VIP मेहमानों के लिए विशेष हेलिपैड भी बनाया गया. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हेलिकॉप्टर से पहुंचे, जबकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी समारोह में शामिल हुए. भोज में 150 से अधिक व्यंजनों की व्यवस्था और सैकड़ों हलवाई तैनात किए गए थे.