जनता दल यूनाइटेड (JD(U)) ने मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह और उनकी पत्नी, पूर्व विधायक नीलम देवी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. दोनों की प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से रद्द की गई है. पार्टी ने यह कार्रवाई कथित अनुशासनहीनता और anti-party activities के आरोपों पर की है.

JD(U) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के आदेश के अनुसार, अनंत सिंह पर पार्टी निर्देशों की अनदेखी करने, वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और हालिया बिहार विधान परिषद चुनाव में दूसरे दल के उम्मीदवार का समर्थन करने का आरोप है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार किया था, जबकि JD(U) ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया था.

पार्टी ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की सदस्यता के खिलाफ संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई करने की भी सिफारिश की है.

निष्कासन के बाद अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें फैसले का कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के जाने के बाद JD(U) का राजनीतिक भविष्य नहीं है और अपनी पार्टी बनाने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से उनके कोई मतभेद नहीं हैं.