एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लिया, जो करीब 42 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए.
कार्यभार संभालने से पहले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वायुसेना की कमान एयर चीफ मार्शल दीक्षित को सौंपी गई.
9 दिसंबर 1966 को जन्मे दीक्षित 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हुए थे. उनके पास 20 से अधिक प्रकार के विमानों पर 3,500 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव है. उन्होंने Mirage-2000, MiG विमानों, Jaguar, IL-78, Hawk और Tejas जैसे विमान उड़ाए हैं.
वह Experimental Test Pilot और Qualified Flying Instructor भी हैं. वायुसेना प्रमुख बनने से पहले वह Vice Chief of the Air Staff, Chief of Integrated Defence Staff और Central Air Command के Air Officer Commanding-in-Chief रह चुके हैं. उनके चार दशक लंबे करियर में Operation Safed Sagar, Operation Rakshak और Operation Sindoor से जुड़ी जिम्मेदारियां भी शामिल रही हैं.
