एशियन गेम्स 2026 के Day 4 पर मंगलवार, 22 सितंबर को भारत के सामने कई अहम मुकाबले होंगे. सबसे बड़ा मुकाबला महिला क्रिकेट फाइनल है, जहां भारत का सामना श्रीलंका से होगा. यह मैच सुबह 10:30 बजे कोरोगी एथलेटिक पार्क में शुरू होगा.

बैडमिंटन में भारतीय महिला टीम सुबह 6 बजे और पुरुष टीम सुबह 11:30 बजे जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी. पुरुष हॉकी टीम दोपहर 3:30 बजे गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगी.

शूटिंग में एलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे. क्वालिफाई करने पर फाइनल और पदक मुकाबले का मौका मिलेगा. मुक्केबाजी में साक्षी 51 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 32 में उतरेंगी, जबकि जादुमणि सिंह 55 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश करेंगे.

तलवारबाजी में सचिन और सनासन हेमाश सिंह पुरुष फॉयल, जबकि तनिक्षा खत्री और मित्वा जेसंगभाई चौधरी महिला एपी स्पर्धा में उतरेंगी. वुशु में रोशिबिना देवी और आर्यन अपने-अपने सांडा क्वार्टर फाइनल खेलेंगे. तैराकी में भारत की पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले टीम का फाइनल क्वालिफिकेशन पर निर्भर रहेगा.