अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. इस सेवा का उद्घाटन 23 नवंबर को किया जाएगा, जबकि आम यात्री 28 नवंबर से इसमें सफर कर सकेंगे.

यह ट्रेन साप्ताहिक होगी और दोनों देशों के प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच सीधा रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी. ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे. इनमें 8 एसी और 7 स्लीपर कोच शामिल हैं.

प्रस्तावित रूट में अयोध्या और जनकपुर धाम के अलावा सीतामढ़ी, नरकटियागंज और गोरखपुर भी शामिल हैं. इससे इन क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिल सकेगा.

ट्रेन में जनरल श्रेणी का डिब्बा नहीं होगा. यात्रियों को वेटिंग टिकट की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. इसलिए यात्रा के लिए उपलब्ध आरक्षित श्रेणियों में टिकट लेना आवश्यक होगा. उद्घाटन कार्यक्रम में भारत और नेपाल के प्रधानमंत्री शामिल होंगे.