अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए शुरू होगी. इस ट्रेन में यात्रा के लिए केवल कन्फर्म टिकट मान्य होगा. बिना कन्फर्म टिकट के यात्रियों को सफर की अनुमति नहीं होगी.

यात्रियों को टिकट बुकिंग के साथ आरक्षण से जुड़े नियमों का पालन करना होगा. यात्रा के दौरान वैध पहचान-पत्र रखना भी जरूरी होगा. टिकट और पहचान-पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार ही यात्रा की जा सकेगी.

कोच के अनुसार सामान की सीमा

ट्रेन में मुफ्त सामान ले जाने की सीमा कोच के हिसाब से अलग-अलग तय है. AC फर्स्ट क्लास में यात्री 70 किलोग्राम तक, सेकंड AC में 50 किलोग्राम तक और थर्ड AC व स्लीपर क्लास में 40 किलोग्राम तक सामान बिना अतिरिक्त शुल्क ले जा सकेंगे.

निर्धारित सीमा से अधिक सामान होने पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा. ट्रेन में पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए भारी या अतिरिक्त सामान भेजने की योजना बनाने वाले यात्रियों को इसका ध्यान रखना होगा.