बालोद में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अरिहंत एकेडमी की तीन छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया. बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तीनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है.

भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की कृतिका पांडेय और कक्षा 6वीं की शिवन्या सोनबोइर प्रथम रहीं. दोनों छात्राएं अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगी.

चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की जिज्ञासा मधुबनिया ने पहला स्थान प्राप्त किया. उनका भी चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है.

विद्यालय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने कृतिका, शिवन्या और जिज्ञासा को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना स्कूल की प्राथमिकता है.

प्राचार्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया. उन्होंने तीनों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं. विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताई.