बिहार के बांका जिले के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है. पुलिस के मुताबिक, वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि यह वीडियो 3 सितंबर का है. वीडियो 22 सितंबर को सामने आने के बाद उसका सत्यापन किया गया. इसके बाद छह अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.
वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, घटना मंदार पर्वत परिसर में हुई बताई गई है.
