बेगूसराय में जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने की. इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई.

बैठक में योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया. प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया.

बैठक जिला समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभागार में आयोजित की गई. इस दौरान जिलाधिकारी रिची पांडेय ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया. बैठक से पहले प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

बैठक में तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, विधान पार्षद सुरेश प्रसाद राय, जिलाधिकारी रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक मनीष, अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, मेयर पिंकी देवी और विभिन्न विभागों के अधिकारी व 20 सूत्री समिति के सदस्य मौजूद रहे.