पश्चिम बंगाल में Special Intensive Revision (SIR) से जुड़ी अपीलों की सुनवाई कर रहे सेवानिवृत्त कलकत्ता हाई कोर्ट जज इंद्रजीत चटर्जी ने ट्रिब्यूनल प्रमुख पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है. उन्होंने लंबी दैनिक यात्रा, खराब सड़कों और भारी ट्रैफिक को इसकी वजह बताया है.

चटर्जी मुर्शिदाबाद जिले से संबंधित SIR ट्रिब्यूनल की अध्यक्षता कर रहे हैं. उनका Salt Lake स्थित आवास Joka में बने ट्रिब्यूनल कार्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर है. रिपोर्टों के अनुसार, आने-जाने में रोजाना लगभग 60 से 70 किलोमीटर की यात्रा और करीब चार घंटे लगते हैं.

उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजे पत्र में 2 नवंबर 2026 से पद छोड़ने की पेशकश की है. साथ ही घर से काम करने या आवास से 10-12 किलोमीटर के भीतर कार्यालय देने का विकल्प मांगा है.

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और जोड़े जाने से जुड़ी अपीलों के लिए 19 अपीलीय ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, हटाए गए 27.16 लाख नामों में से 22 लाख से अधिक मामलों में बहाली की अपील की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने इन चुनौतियों की सुनवाई के लिए अपीलीय व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया था.