बेंगलुरु के वर्थुर-गुंजुर इलाके में 17 सितंबर की शाम स्कूली बच्चों की घर वापसी ट्रैफिक जाम के कारण घंटों लंबी हो गई. अभिभावकों के मुताबिक, कई स्कूल बसों को महज 5 से 6 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक समय लगा.

जाम की स्थिति शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले SH-35 और गुंजुर के आसपास बताई गई. साझा की गई जानकारी के अनुसार, TISB से PLH तक 6 किलोमीटर की यात्रा में 2 घंटे 15 मिनट, जबकि Inventure से PLH तक 2 घंटे 30 मिनट लगे. Greenwood High और United World Academy की करीब 5 किलोमीटर की यात्राओं में भी लगभग दो से ढाई घंटे लगे.

माता-पिता और स्थानीय निवासियों ने वर्थुर मेन रोड पर गड्ढों, धूल, खराब सतह, अधूरे या धीमे सड़क कार्य और bottlenecks को लेकर चिंता जताई. Inventure Academy की संस्थापक Nooraine Fazal ने कहा कि कुछ बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल आने-जाने में कुल सात घंटे तक सड़क पर बिताए.

उन्होंने भारी वाहनों पर पीक आवर में नियंत्रण, ट्रैफिक उल्लंघनों पर कार्रवाई, सड़क मरम्मत और स्कूल-ऑफिस समय में बेहतर समन्वय की मांग की.