अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के नेता शी जिनपिंग से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जोखिमों पर होने वाली बातचीत में सुपरइंटेलिजेंस पर वैश्विक रोक की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है.
सैंडर्स के अनुसार, दोनों देशों को खतरनाक AI व्यवहार के लिए स्पष्ट सीमाएं तय करने, वैज्ञानिकों के बीच तकनीकी जानकारी साझा करने और AI मॉडल की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर काम करना चाहिए. उन्होंने सुपरइंटेलिजेंस को ऐसी कृत्रिम बुद्धिमत्ता बताया है जो मानव से अधिक सक्षम हो और स्वतंत्र रूप से काम कर सके.
प्रस्तावित कानून में क्या है
सैंडर्स और टेक्सास के डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि ग्रेग कासार ने 3 सितंबर को प्रस्तावित ‘Ban Artificial Superintelligence Act’ की घोषणा की थी. प्रस्ताव में सुपरइंटेलिजेंट AI के विकास और तैनाती पर स्थायी प्रतिबंध तथा संघीय नियामक के सुरक्षा नियम बनाने तक उन्नत AI विकास पर अस्थायी विराम का प्रावधान बताया गया है. इसमें अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय समझौतों के लिए काम करने का निर्देश देने की भी बात है.
यह मुद्दा तब फिर चर्चा में आया जब Anthropic के CEO डारियो अमोदेई ने AI विकास की गति नियंत्रित करने की मांग की. OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और xAI के एलन मस्क ने भी सुरक्षा के लिए विकास की रफ्तार कम करने की जरूरत का समर्थन किया है.
