बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए छह IPS अधिकारियों की नई तैनाती की है. अरवल की पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी का तबादला अपराध अनुसंधान विभाग यानी CID में पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है. जनवरी 2026 में उन्हें अरवल का SP बनाया गया था.
किरण कुमार गौरव जाधव को अरवल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वह इससे पहले राज्यपाल के परिसहाय के रूप में तैनात थे. नवजोत सिमी 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं.
फेरबदल के तहत चंद्र प्रकाश को पटना का सिटी SP (मध्य) बनाया गया है. वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 के समादेष्टा के पद पर तैनात थे. ममता कल्याणी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 का समादेष्टा बनाया गया है.
रत्न संजय को ADG (विधि-व्यवस्था) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उन्हें ADG (मद्यनिषेध) और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
नवजोत सिमी की शादी IAS अधिकारी तुषार सिंगला से हुई है. केंद्र सरकार के आधिकारिक आदेश के अनुसार, विवाह के आधार पर सिंगला का कैडर पश्चिम बंगाल से बिहार स्थानांतरित किया गया था.
