प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान करीब 3,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा.
प्रधानमंत्री मिजोरम में ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का उद्घाटन भी करेंगे. सरकार ने 2021 में बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.
बिरसा मुंडा के जन्मस्थान उलिहातू का दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में किया था. उलिहातू झारखंड के खूंटी जिले में स्थित है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मोदी वहां जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं.
2024 में प्रधानमंत्री बिहार के जमुई में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उस अवसर पर बिरसा मुंडा के नाम पर 150 रुपये का सिक्का और 5 रुपये की स्मारक डाक टिकट जारी की गई थी.
