भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष के Special Intensive Revision (SIR) विरोधी अभियान के बीच अपनी राजनीतिक और संचार रणनीति मजबूत करने के लिए रविवार, 25 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के संचार से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चर्चा का केंद्र विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के साथ-साथ पार्टी का संदेश सीधे जनता तक पहुंचाने की योजना रहा. BJP देशभर में रैलियों, मार्च और जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए मतदाता सूची संशोधन और चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रही है.
पार्टी का अभियान 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने की बात सामने आई है. जिला मुख्यालयों पर पदयात्राओं और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है.
बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA bloc रैली की तैयारियों और विपक्ष के अभियान के राजनीतिक जवाब पर भी विचार हुआ. अमित शाह के 5 नवंबर को हरियाणा के करनाल में प्रस्तावित कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया है.
