नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ जैसी सोच का विरोध किया. उन्होंने कहा कि देशों के आकार, ताकत और संपन्नता चाहे जितनी अलग हो, वैश्विक समुदाय में सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए.
शी ने BRICS देशों से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण और समान बनाने में भूमिका निभाने का आह्वान किया. उनके मुताबिक, समूह को उभरते बाजारों और विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करना चाहिए.
चीनी राष्ट्रपति ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने खुले स्रोत, पारदर्शिता, सहयोग और साझा उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि AI का विकास किसी एक देश तक सीमित न रहे.
उन्होंने संप्रभुता के सम्मान, दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और गुटीय टकराव से बचने की अपील भी की. BRICS सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें सदस्य देशों के नेता वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.
