इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Intermediate सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम 22 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया. उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं.

परिणाम में मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चांदक साक्षी ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की. दोनों ने 600 में से 502 अंक प्राप्त किए, जो 83.67 प्रतिशत के बराबर है. चेन्नई की श्रुति वी 492 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सूरत के प्रेम अग्रवाल ने 490 अंकों के साथ तीसरी रैंक हासिल की.

ICAI के अनुसार, ग्रुप-1 में 1,00,301 उम्मीदवारों में से 23,210 सफल हुए और पास प्रतिशत 23.14 रहा. ग्रुप-2 में 68,400 में से 12,938 उम्मीदवार पास हुए, जिससे सफलता प्रतिशत 18.92 रहा. दोनों ग्रुप एक साथ पास करने वाले 38,339 उम्मीदवारों में से 5,066 सफल रहे और संयुक्त पास प्रतिशत 13.21 प्रतिशत रहा.

परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की गई थी. उम्मीदवारों को परिणाम की डिजिटल प्रति डाउनलोड कर अपने विषयवार अंक और qualifying status की जांच करने की सलाह दी गई है.