अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अधिकारियों के अनुसार, घटना 8 सितंबर को सैक्रामेंटो के Arden Arcade shopping centre में हुई. मामले में 22 वर्षीय रोहित को संदिग्ध बताया गया है, जिसने कथित तौर पर कई महीनों तक ठाकुर का पीछा किया था.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, रोहित ने ठाकुर का पीछा करने के बाद उन्हें गोली मारी. गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके वाहन का पता लगाया. वाहन Eastbound Highway 50 पर Watt Avenue के पास मिला. पुलिस के रोकने के बाद रोहित ने वाहन रोक दिया और वहां घंटों तक गतिरोध बना रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. बाद में वह ड्राइविंग सीट पर घायल मिला. अधिकारियों ने इसे प्रथम दृष्टया खुद को गोली मारने का मामला बताया है.

जनवरी से सामने आ रहे थे पीछा करने के आरोप

जांच के अनुसार, ठाकुर को जनवरी से रोहित के व्यवहार पर संदेह था. उन्हें अपनी कार के बोनट के नीचे Apple AirTag मिला था. आरोप है कि रोहित ने उनकी कार के टायरों की हवा निकाली, काम की जगह तक उनका पीछा किया और मदद की पेशकश की. शेरिफ कार्यालय के अनुसार, उसने उनके अपार्टमेंट की चाबी की एक प्रति हासिल कर ली थी और उनके सोते समय घर में घुसा था.

ठाकुर ने मार्च में अधिकारियों को घटनाओं की जानकारी दी थी, लेकिन उस समय आपराधिक मामला दर्ज कराने या restraining order लेने से इनकार किया था. मई में deputies की सलाह के बाद उन्होंने restraining order के लिए आवेदन किया. आवेदन में उन्होंने लिखा था कि वह रोहित को DoorDash delivery driver के रूप में जानती थीं और वह उनके घर के बाहर घंटों खड़ा रहता था.

अधिकारियों के अनुसार, रोहित 2023 में Arizona के रास्ते अमेरिका आया था और सीमा गश्ती दल ने उसे गिरफ्तार करने के बाद रिहा किया था. उसकी आव्रजन स्थिति का पूरा विवरण तत्काल स्पष्ट नहीं था. DoorDash ने जांच में सहयोग करने की बात कही है.