केंद्र सरकार गैर-अनुसूचित anti-cancer दवाओं की कीमतें घटाने के लिए ट्रेड मार्जिन को 30% तक सीमित करने की तैयारी कर रही है. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कुछ कैंसर दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में 70% तक की कमी आ सकती है. सरकार का अनुमान है कि इससे मरीजों को सालाना करीब ₹2,500 करोड़ की बचत होगी.
यह कदम ब्रांडेड और generic दवाओं के साथ-साथ भारत में बनी और imported दवाओं पर भी लागू करने का प्रस्ताव है. patented और non-patented दवाओं को भी इसके दायरे में लाने की बात कही गई है. हालांकि, अंतिम सूची और लागू होने की तारीख अभी तय होनी बाकी है.
अंतिम सूची पर फैसला बाकी
National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी है. Directorate General of Health Services के नेतृत्व वाली विशेषज्ञ समिति को शामिल की जाने वाली दवाओं की सूची तैयार करनी है. समिति से 14 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने की अपेक्षा है.
सरकारी आकलन के अनुसार, दवा के मौजूदा ट्रेड स्ट्रक्चर के आधार पर कीमतों में कमी करीब 20 से 70% के बीच हो सकती है. 2019 में भी 42 गैर-अनुसूचित anti-cancer दवाओं पर 30% ट्रेड मार्जिन सीमा लगाई गई थी. नई पहल का उद्देश्य मरीजों का out-of-pocket खर्च घटाना, कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाना और supply chain में अत्यधिक markup पर रोक लगाना है.
