चक्रधरपुर रेल मंडल में पटरियों की मरम्मत के लिए निर्धारित अवधि में मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते नवंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच छह ट्रेन सेवाएं अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी. दो अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. इस बदलाव से छत्तीसगढ़ समेत संबंधित रेल मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है.

ये छह ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 24 और 27 नवंबर 2026, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तारीख को तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को रद्द रहेगी.

ट्रेन संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी. इसकी वापसी सेवा 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 25 नवंबर, 2, 9, 16, 23 और 30 दिसंबर तथा 6 और 13 जनवरी को नहीं चलेगी.

ट्रेन संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 21 और 28 नवंबर, 5, 12, 19 और 26 दिसंबर तथा 2 और 9 जनवरी को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी.

दो ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

ट्रेन संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी और कटक होकर पुरी जाएगी. ट्रेन संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कांद्रा-सीनी मार्ग से चलेगी और टाटानगर-गम्हरिया खंड को छोड़कर दुर्ग पहुंचेगी.