चक्रधरपुर रेल मंडल में अप और डाउन लाइन पर ट्रैक नवीनीकरण के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है. इसके चलते 24 नवंबर से 15 जनवरी तक टाटानगर, नांदेड़ और पुणे से जुड़ी कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी. रायपुर से महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और ओडिशा जाने वाले यात्रियों को इस अवधि में परेशानी हो सकती है.
टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110) 24 और 27 नवंबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर तथा 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को रद्द रहेगी.
नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस (12767) 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को नहीं चलेगी. सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस (12768) 25 नवंबर, 2, 9, 16, 23 और 30 दिसंबर तथा 6 और 13 जनवरी को रद्द रहेगी.
सांतरागाछी-पुणे हमसफर (20822) 21 और 28 नवंबर, 5, 12, 19 और 26 दिसंबर तथा 2 और 9 जनवरी को रद्द होगी. पुणे-सांतरागाछी हमसफर (20821) 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी.
ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478) निर्धारित तारीखों पर ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी. आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288) भी 26 नवंबर से 14 जनवरी के बीच कुछ तारीखों पर कांद्रा-सीनी मार्ग से दुर्ग पहुंचेगी. रद्द ट्रेनों के कारण अन्य सेवाओं में भीड़ बढ़ने और कंफर्म टिकट मिलने में दिक्कत की आशंका है.
