साइबर सुरक्षा समाधान प्रदाता Check Point Software Technologies ने Krishnan V V को भारत और दक्षिण एशिया के लिए Managing Director (MD) और Country Head नियुक्त किया है. कंपनी के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
नई भूमिका में Krishnan कंपनी की क्षेत्रीय कारोबारी रणनीति, profit and loss (P&L) प्रदर्शन, go-to-market execution और संगठनात्मक विकास की निगरानी करेंगे. वह Check Point के Asia Pacific & Japan (APAC & Japan) क्षेत्र की President Ruma Balasubramanian को रिपोर्ट करेंगे.
Krishnan के पास नेतृत्व का तीन दशक से अधिक का अनुभव है. Check Point में शामिल होने से पहले वह Palo Alto Networks में Country Director—BFSI के पद पर कार्यरत थे. इससे पहले उन्होंने Wipro, Sun Microsystems, Oracle, Symantec और Seclore जैसी कंपनियों में वरिष्ठ नेतृत्व भूमिकाएं निभाईं.
कंपनी के बयान के अनुसार, भारत तकनीक और कारोबारी बदलावों के लिहाज से महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है. कंपनी ने कहा कि Artificial Intelligence (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच संगठन नेटवर्क, cloud environments, workspaces और AI systems के लिए व्यापक सुरक्षा समाधान तलाश रहे हैं.
Ruma Balasubramanian ने कहा कि Krishnan के ग्राहक और साझेदारों के साथ मजबूत संबंध, साइबर सुरक्षा का अनुभव और नेतृत्व का रिकॉर्ड उन्हें भारत तथा दक्षिण एशिया में Check Point की आगे की वृद्धि का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बनाता है.
