चक्रवात अर्नब के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर की दोपहर से संचालन निलंबित है, जबकि विजयवाड़ा और राजामुंदरी में 27 अक्टूबर शाम 7 बजे के बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं.
इंडिगो ने विशाखापत्तनम के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं. विजयवाड़ा और राजामुंदरी में भी 27 अक्टूबर शाम के बाद उसकी सेवाएं प्रभावित हुईं. एयर इंडिया की दिल्ली-विशाखापत्तनम-दिल्ली और दिल्ली-विजयवाड़ा-दिल्ली सेवाओं से जुड़ी छह उड़ानें रद्द की गई हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 13 उड़ानें रद्द होने की जानकारी दी है.
अकासा एयर की 28 अक्टूबर की दिल्ली-भोगापुरम और वापसी की उड़ान रद्द है. मंत्रालय के मुताबिक, अन्य उड़ानों के संचालन में बदलाव मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा.
यात्रियों के लिए मंत्रालय की सलाह
यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट, ऐप, हेल्पलाइन या SMS से उड़ान की स्थिति जांचने के बाद ही एयरपोर्ट जाने को कहा गया है. एयरलाइनों को प्रभावित यात्रियों को समय पर सूचना देने और लागू नियमों के तहत रीबुकिंग या रिफंड की सुविधा देने की सलाह दी गई है. शिकायत का समाधान न होने पर यात्री पहले एयरलाइन और फिर AirSewa पोर्टल या ऐप पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
