भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर से नई दिल्ली के पूसा परिसर में शुरू हुई. बैठक का मुख्य एजेंडा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और पार्टी की संगठनात्मक रणनीति पर मंथन है.
बैठक 27 और 28 नवंबर को आयोजित की जा रही है. इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य प्रभारी और संगठन महामंत्री शामिल हो रहे हैं. पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और राज्यों में संगठन को चुनावी मोड में लाने की रणनीति पर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है.
2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. ऐसे में भाजपा की यह बैठक चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक में संगठन के विस्तार, चुनावी रोडमैप और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर दिशा तय किए जाने की संभावना है.
