नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS Leaders’ Summit के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. सम्मेलन का मुख्य आयोजन भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होगा.

सबसे अधिक असर मध्य दिल्ली और भारत मंडपम से जुड़े मार्गों पर पड़ने की संभावना है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, VIP काफिलों और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही के दौरान कई सड़कों पर यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित या डायवर्ट किया जा सकता है.

Mathura Road, Tilak Marg, Bhairon Road, Dr Zakir Hussain Marg, Subramaniam Bharti Marg, Janpath, Ashoka Road, Sardar Patel Marg, Mother Teresa Crescent, Teen Murti Marg, Akbar Road, Africa Avenue और Shanti Path जैसे मार्गों से गुजरने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से प्रतिबंधित या नियंत्रित गलियारों से बचने, यात्रा की पहले से योजना बनाने और संभव हो तो Metro का इस्तेमाल करने को कहा है. अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पूरी तरह बंद नहीं रहेगी; जरूरत के अनुसार चुनिंदा मार्गों पर आवाजाही नियंत्रित की जाएगी.