दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक के बीच गोल्डन लाइन का नया कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है. यह करीब 8.385 किलोमीटर लंबा और पूरी तरह एलिवेटेड होगा.

इस कॉरिडोर पर आठ स्टेशन प्रस्तावित हैं—लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश-1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर, पुष्प विहार और साकेत जी ब्लॉक. इससे दक्षिण दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी.

लाजपत नगर, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक को इंटरचेंज कनेक्शन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया है. इससे यात्रियों को मौजूदा पिंक, वॉयलेट, मैजेंटा और सिल्वर लाइन नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी.

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में इस कॉरिडोर के अलावा इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ और रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर भी शामिल हैं. लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक सेक्शन को मंजूरी मिल चुकी है और इसके लिए निर्माण गतिविधियां शुरू हो गई हैं.