पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटबाजी के बीच डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस ने INDIA गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है. हालांकि, पार्टी नेता मोहम्मद अखरुज्जमान ने इसके लिए ममता बनर्जी को गठबंधन से बाहर करने की शर्त रखी है.
अखरुज्जमान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से अपील करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट पर गंभीर आरोप लगाए. उनके मुताबिक, यह गुट बीजेपी की ‘बी-टीम’ की तरह काम करता है. उन्होंने दावा किया कि महत्वपूर्ण विधेयकों और राजनीतिक संकट के समय गुट के सांसद कई बार सदन से बाहर चले गए या अनुपस्थित रहे, जिससे सरकार को फायदा हुआ.
उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन की एकजुटता को नुकसान पहुंचाया और राहुल गांधी को पश्चिम बंगाल में प्रचार करने से रोका. अखरुज्जमान ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई तेज होने पर ममता बनर्जी गठबंधन से अलग हो जाती हैं.
उन्होंने कहा कि अगर INDIA गठबंधन ममता बनर्जी को बाहर करता है तो डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस उसमें शामिल होकर उसे मजबूत करने के लिए तैयार है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों को आगामी उपचुनाव के लिए अलग-अलग अंतरिम नाम और चुनाव चिह्न दिए गए हैं. ममता गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चिह्न, जबकि प्रतिद्वंद्वी गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ और ‘लिफाफा’ चिह्न दिया गया है.
