Jannayak Janta Party (JJP) नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर पंजाब की राजनीति में जरूरत से ज्यादा सक्रिय रहने का आरोप लगाया है. चौटाला ने कहा कि सैनी अपने राज्य की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय पंजाब में BJP सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं.
चौटाला के मुताबिक, नायब सैनी हर 24 घंटे में करीब चार घंटे पंजाब में बिताते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब हरियाणा में कई मुद्दे लंबित हैं, तब मुख्यमंत्री पड़ोसी राज्य की राजनीति को इतना समय क्यों दे रहे हैं.
JJP नेता ने हरियाणा के युवाओं में बेरोजगारी, किसानों की चुनौतियों और आम लोगों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मुद्दों के समाधान पर सरकार का ध्यान होना चाहिए.
नायब सिंह सैनी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले वहां BJP के कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं. वे पंजाब में BJP की संभावित सरकार को हरियाणा के विकास मॉडल और ‘डबल इंजन’ शासन से जोड़कर प्रचारित करते रहे हैं. इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सैनी के लगातार पंजाब दौरे पर सवाल उठा चुके हैं.
