भारत में खाद्य नमूनों की जांच का दायरा पिछले एक दशक में तीन गुना से अधिक बढ़ा है, लेकिन मानकों पर खरे न उतरने वाले नमूनों की दर में गिरावट दर्ज की गई है. FY16 में 72,499 नमूनों की जांच हुई थी, जिनमें 16,133 नमूने गैर-अनुरूप पाए गए थे. उस समय गैर-अनुरूपता दर 22.3% थी.

FY26 में जांच किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर करीब 2.2 लाख हो गई. इनमें 40,023 नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे. इसके बावजूद गैर-अनुरूपता दर घटकर 17.9% रह गई, जो 11 साल की श्रृंखला में सबसे कम है. यह दर FY19 में सबसे अधिक 28.6% दर्ज की गई थी.

राज्यों के आंकड़ों में बड़ा अंतर

FY26 में उत्तर प्रदेश में 39,519 नमूनों में से 20,427 गैर-अनुरूप पाए गए, यानी दर 51.7% रही. राजस्थान में 17,325 में से 4,594 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे और दर 26.5% रही. हरियाणा में यह दर 31% और झारखंड में 27.8% दर्ज की गई.

तमिलनाडु ने सबसे अधिक 44,603 नमूनों की जांच की, जिनमें 3,984 गैर-अनुरूप पाए गए. यहां दर 8.9% रही. कर्नाटक में 13,349 नमूनों की जांच हुई और गैर-अनुरूपता दर 4% दर्ज की गई.