गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने के बाद 10 से 15 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

गांधीनगर फायर ऑफिस के राजेश पटेल ने बताया कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. उनके अनुसार, अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

हादसे की वजह और समय की जानकारी नहीं

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इमारत का हिस्सा किस समय गिरा और इसके पीछे क्या कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं है. प्रशासन और बचाव एजेंसियों की ओर से घटनाक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है.

मजदूरों की सही संख्या, उनकी स्थिति और संभावित नुकसान का आकलन भी रेस्क्यू ऑपरेशन के आगे बढ़ने के बाद ही हो पाएगा. यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है.