जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 25 सितंबर को खुलेगा. कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹132 से ₹139 का प्राइस बैंड तय किया है. यह इश्यू 29 सितंबर को बंद होगा.

कंपनी के IPO का कुल आकार ऊपरी प्राइस बैंड पर लगभग ₹304 करोड़ है. इसमें ₹290 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और 10 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. OFS हिस्से का मूल्य ₹13.9 करोड़ है.

कंपनी ने पहले प्रस्तावित इश्यू के मुकाबले आकार घटाया है. पहले योजना में ₹450 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और 20 लाख शेयरों तक का OFS शामिल था.

IPO से जुटाई राशि का इस्तेमाल

फ्रेश इश्यू से प्राप्त धन का इस्तेमाल गुजरात के कच्छ जिले के सामखियाली में विनिर्माण संयंत्र के विस्तार के लिए किया जाएगा. इसके अलावा कंपनी हाइब्रिड विंड और सोलर पावर प्लांट में निवेश, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए भी राशि का उपयोग करेगी.

जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर वर्टिकली इंटीग्रेटेड आयरन और स्टील विनिर्माता है. कंपनी के उत्पादों में TMT बार, MS बिलेट और स्पंज आयरन शामिल हैं.

इश्यू में करीब 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है.

कंपनी के शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लिस्टिंग की प्रस्तावित तारीख 5 अक्टूबर है.