Global Hunger Index (GHI) 2026 में भारत 122 देशों में 100वें स्थान पर रहा. भारत का स्कोर 24.1 है और यह ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. आधिकारिक GHI आंकड़ों के अनुसार, 2006 में भारत का स्कोर 37 था, जो 2026 में घटकर 24.1 हो गया. कम स्कोर बेहतर स्थिति का संकेत देता है.
बाल कुपोषण की तस्वीर
पांच साल से कम उम्र के बच्चों में स्टंटिंग की दर 2000 के 50 प्रतिशत से घटकर 2026 में 29.3 प्रतिशत हो गई. यानी अब भी करीब हर दस में तीन बच्चे लंबे समय से चले आ रहे कुपोषण से प्रभावित हैं.
इसके विपरीत, बाल वेस्टिंग में लगातार सुधार नहीं हुआ. 2000 में यह दर 18 प्रतिशत थी, 2006 में बढ़कर 20 प्रतिशत हुई और 2012 में 15 प्रतिशत पर आई. 2026 में यह फिर बढ़कर 19 प्रतिशत हो गई. वेस्टिंग कम लंबाई के मुकाबले कम वजन को दर्शाती है और इसे तीव्र कुपोषण का संकेत माना जाता है.
भारत में अल्पपोषित आबादी का हिस्सा 2000 के 18.4 प्रतिशत से घटकर 2026 में 9.8 प्रतिशत हुआ. पांच साल से कम उम्र में मृत्यु दर भी 9.2 प्रतिशत से घटकर 2.7 प्रतिशत रही. फिर भी भारत का स्कोर वैश्विक औसत 18.1 और दक्षिण एशिया के 23.5 से अधिक है.
