आम आदमी पार्टी (AAP) और Goa Forward Party (GFP) ने 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया है. AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों दल ‘गोवा फर्स्ट’ के विचार के साथ चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे.
यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब गोवा में विपक्षी दलों के बीच चुनावी तालमेल को लेकर बातचीत चल रही है. GFP प्रमुख विजई सरदेसाई की पार्टी पहले कांग्रेस के साथ भी संभावित गठबंधन पर चर्चा कर रही थी, लेकिन दोनों दलों के बीच बातचीत में गतिरोध की खबरें सामने आई थीं.
केजरीवाल ने अपने संबोधन में पार्टी छोड़कर जाने वाले राज्यसभा सांसदों पर भी नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि पार्टी ने जिन्हें राज्यसभा भेजा, वे पार्टी छोड़कर चले गए और उन्होंने विश्वासघात किया.
गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं. AAP के दो विधायक और GFP का एक विधायक मौजूदा सदन में हैं. 2027 का चुनाव भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
