हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 18 सितंबर 2026 को बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना को दो LCA तेजस FOC ट्विन-सीटर ट्रेनर और तीन HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान सौंपे. समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू मौजूद रहे.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तेजस के ये दोनों ट्विन-सीटर विमान FOC अनुबंध के तहत सौंपे जाने वाले अंतिम दो विमान हैं. इनका इस्तेमाल वायुसेना के प्रशिक्षण में होगा. विमान में तेजस लड़ाकू विमान के मूल सिस्टम और युद्धक क्षमता को बरकरार रखा गया है, जिससे पायलटों को भविष्य में उड़ाए जाने वाले फ्रंटलाइन विमान के लिए स्वदेशी प्रशिक्षण मिल सकेगा.

HTT-40 स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित बेसिक ट्रेनर विमान है. इसमें आधुनिक कॉकपिट और एवियोनिक्स हैं तथा यह एरोबेटिक्स, इंस्ट्रूमेंट फ्लाइंग, नेविगेशन, नाइट फ्लाइंग और क्लोज फॉर्मेशन जैसे प्रशिक्षण कार्यों के लिए बनाया गया है.

इसी समारोह में HAL ने Pawan Hans को चार Dhruv NG हेलीकॉप्टर भी सौंपे. राजनाथ सिंह ने स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमता बढ़ाने और परियोजनाओं में देरी कम करने पर जोर दिया.