हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने वंदे मातरम के पूर्ण गायन को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा, “मैं राहुल मियां से कहता हूं मित्रों कि राहुल जी, आप वंदे मातरम का महत्व समझ ही नहीं सकते.”
नितिन नबीन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारतीय संस्कृति का महत्व नहीं समझते और विदेशी संस्कृति में पले-बढ़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वंदे मातरम की गूंज से स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों लोगों को बलिदान की प्रेरणा मिली थी.
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर पूर्ण वंदे मातरम के गायन को लेकर आपत्ति जताने का आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर भी तीखी टिप्पणी की.
यह बयान ऐसे समय आया है जब वंदे मातरम के पूर्ण गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बहस चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हल्द्वानी में नितिन नबीन ने कांग्रेस पर दलितों के अपमान और विभाजनकारी राजनीति के आरोप भी लगाए.
