IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की मौत के बाद उनके परिवार ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साहिल की दादी श्यामलता तायडे ने कहा कि परिवार यह मानने को तैयार नहीं है कि देश के प्रतिष्ठित संस्थान में मेहनत से दाखिला लेने वाला युवा आत्महत्या कर सकता है.
20 वर्षीय साहिल की 18 सितंबर 2026 को IIT बॉम्बे के हॉस्टल में मौत हुई थी. वह Energy Science and Engineering विभाग में दूसरे वर्ष के BTech छात्र थे. संस्थान के अनुसार, परीक्षा के दौरान उनके पास मोबाइल फोन मिलने और प्रश्नपत्र से जुड़े कथित अनियमितता के बाद उन्हें काउंसलिंग दी गई थी. IIT बॉम्बे ने कहा है कि उनकी मौत से पहले कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी और उन्हें आश्वस्त किया गया था कि इस घटना से उनका अकादमिक करियर प्रभावित नहीं होगा.
परिवार ने हालांकि उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के आधार पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. छात्र संगठनों ने भी स्वतंत्र जांच और संस्थान में जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है.
