भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2026 एशियन गेम्स में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए Pool B के मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हरा दिया. काकामिगाहारा के Gifu Prefectural Green Stadium में खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा.

मैच की सबसे बड़ी स्टार दीपिका रहीं. उन्होंने आठ गोल दागे, जिनमें कई गोल penalty corner से आए. यह एशियन गेम्स में किसी महिला खिलाड़ी का एक मैच में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बताया गया है. दीपिका ने 8वें, 22वें, 25वें, 33वें, 36वें, 38वें, 41वें और 54वें मिनट में गोल किए.

भारत ने हाफ टाइम तक 8-0 की बढ़त बना ली थी. इशिका चौधरी ने तीन गोल किए, जबकि लालरेमसियामी, बलजीत कौर, नेहा, नवनीत कौर, ललथंतलुआंगी और साक्षी राणा ने भी स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया.

इस मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता ने भी भारतीय महिला हॉकी के लिए 320वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर एक अहम उपलब्धि हासिल की. भारत का अगला Pool B मुकाबला इंडोनेशिया से होगा.