भारत के पांच नए विरासत स्थलों और प्रस्तावों को UNESCO की World Heritage Tentative List में शामिल किया गया है. UNESCO के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, इन नई प्रविष्टियों के बाद भारत की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल स्थलों की संख्या 78 हो गई है.

नई प्रविष्टियों में मध्य प्रदेश की Bagh Cave Paintings, Ginnorgarh Fort, Group of Temples of the Chambal Valley और Udaigiri Caves शामिल हैं. इनके अलावा ‘The Sites of Satyagraha: The Emergence and Institutionalization of the Non-Violent Movement’ को भी सूची में जोड़ा गया है. UNESCO के रिकॉर्ड में Bagh Cave Paintings, Ginnorgarh Fort, Chambal Valley के मंदिर समूह और Udaigiri Caves के लिए 8 जुलाई 2026 की तारीख दर्ज है, जबकि Satyagraha से जुड़ी प्रविष्टि 3 सितंबर 2026 की है.

UNESCO के अनुसार, मध्य प्रदेश की Udaigiri Caves गुप्तकालीन संरक्षण में विकसित चट्टानों को काटकर बनाए गए धार्मिक परिसर का उदाहरण हैं. यह स्थल गुप्त काल की कला और स्थापत्य परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रमाण माना जाता है.

Tentative List में शामिल होना World Heritage Site का अंतिम दर्जा नहीं है. यह उन स्थलों की सूची होती है जिन्हें संबंधित देश भविष्य में UNESCO की मुख्य विश्व विरासत सूची के लिए नामांकित करने पर विचार कर सकता है.