नई दिल्ली में 9वां India International Water Week 2026 मंगलवार, 22 सितंबर से शुरू हो गया. जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 26 सितंबर तक Bharat Mandapam में चलेगा. इस वर्ष का मुख्य विषय “Climate Resilient Water Management” रखा गया है.

कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में करेंगे. आयोजन में जल नीति, तकनीक, शोध और क्रियान्वयन से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. नीदरलैंड्स और जर्मनी को Partner Countries के तौर पर शामिल किया गया है, जबकि 14 राज्यों की Partner States के रूप में भागीदारी होगी.

आयोजन में Ministerial Plenary, Global Water Leaders’ Plenaries, Country Forums, Thematic Forums, Startup Forum, Youth Forum और Industrial Forum समेत 10 प्रमुख मंच होंगे. इन सत्रों में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बीच जल सुरक्षा, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ जल प्रबंधन पर चर्चा होगी.

India International Water Week की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 22 से 25 सितंबर तक सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित होगी. 26 सितंबर को प्रतिभागियों के लिए field visit यानी study tour रखा गया है.