केंद्र सरकार ने 16 सितंबर 2026 को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर भारत का Net Zero Portal और National Action Plan on Climate Change (NAPCC) Dashboard लॉन्च किया. दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत मुंबई में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने की.

Net Zero Portal विभिन्न क्षेत्रों की भारतीय संस्थाओं को अपनी नेट जीरो प्रतिबद्धताओं का स्वैच्छिक पंजीकरण और सार्वजनिक प्रकटीकरण करने की सुविधा देगा. संस्थाएं अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, नेट जीरो लक्ष्य और सालाना प्रगति की जानकारी साझा कर सकेंगी. Scope 1 और Scope 2 उत्सर्जन की रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित किया गया है, जबकि Scope 3 उत्सर्जन की जानकारी देना स्वैच्छिक रखा गया है.

पोर्टल पर संस्थाएं स्वच्छ ऊर्जा अपनाने, ऊर्जा दक्षता, तकनीकी बदलाव और कार्बन रिमूवल से जुड़ी योजनाएं भी दर्ज कर सकेंगी. लक्ष्य घोषित करने वाली संस्थाओं को मंत्रालय की ओर से acknowledgment दिया जाएगा और उनकी घोषणाओं का सार्वजनिक repository तैयार होगा.

NAPCC Dashboard राष्ट्रीय जलवायु मिशनों की प्रगति, संबंधित संकेतकों और मंत्रालयों से मिली जानकारी को एक साझा मंच पर दिखाएगा. सरकार के अनुसार इससे विभागों के बीच समन्वय, प्रगति का आकलन और कार्यान्वयन संबंधी कमियों की पहचान में मदद मिलेगी.