भारत में एक-दो मिनट के वर्टिकल एपिसोड वाली माइक्रो-ड्रामा सीरीज तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. मोबाइल स्क्रीन के लिए बनाए गए ये छोटे, धारावाहिक एपिसोड दर्शकों को लंबे शो देखने के बजाय दिनभर के छोटे-छोटे अंतराल में कहानी से जोड़े रखते हैं.
Meta और Ormax Media की मार्च 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 65% दर्शकों ने माइक्रो-ड्रामा को पिछले एक साल में खोजा, जबकि 89% दर्शक इन्हें सोशल मीडिया फीड के जरिए देखते हैं. दर्शक औसतन हर सप्ताह 3.5 घंटे इस तरह का कंटेंट देखते हैं और आम तौर पर इसे कई छोटी sessions में consume करते हैं.
भारत में JioStar का JioHotstar पर ‘Tadka’ और Amazon MX Player का ‘Fatafat’ जैसे सेक्शन इस बाजार में बड़े प्लेटफॉर्म की बढ़ती दिलचस्पी दिखाते हैं. Kuku TV, Pocket TV और अन्य ऐप पहले से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं.
Redseer के अनुमान के अनुसार, भारत का माइक्रो-ड्रामा बाजार FY26 के करीब ₹2,300 करोड़ से बढ़कर FY32 तक ₹23,500-25,500 करोड़ तक पहुंच सकता है. फिलहाल सदस्यता और एपिसोडिक भुगतान प्रमुख आय स्रोत हैं, लेकिन विज्ञापन आधारित मॉडल का महत्व बढ़ने की उम्मीद है.
हालांकि, ऑटो-रिन्यू होने वाली सदस्यताओं और भुगतान से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतें इस व्यवसाय के लिए चुनौती बनी हुई हैं.
