धारीदार लकड़बग्घा भारत के उन वन्यजीवों में शामिल है जिनकी मौजूदगी अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती है. यह मुख्यतः रात में सक्रिय रहता है और खुले, शुष्क तथा अर्ध-शुष्क इलाकों, झाड़ियों, घासभूमि और वन-किनारों में पाया जाता है.
यह प्रजाति सामान्यतः अकेले या जोड़े में रहती है और दूसरे शिकारी जानवरों के छोड़े हुए शवों को खाकर पारिस्थितिकी तंत्र में सफाईकर्मी की भूमिका निभाती है. इसी वजह से इसका संरक्षण केवल एक कम चर्चित मांसाहारी जीव को बचाने का सवाल नहीं, बल्कि पूरे habitat health से जुड़ा विषय है.
भारत में striped hyena की मौजूदगी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई क्षेत्रों में दर्ज की गई है. Sariska Tiger Reserve पर हुए शोध में habitat loss, denning sites में कमी और बढ़ती मानवीय गतिविधियों को प्रमुख दबाव बताया गया है.
इस प्रजाति को IUCN ने Near Threatened श्रेणी में रखा है. habitat degradation, prey base में कमी, livestock grazing, poaching, गलतफहमियों के कारण प्रताड़ना और सड़क हादसे इसके लिए प्रमुख खतरे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर monitoring, den sites की सुरक्षा और स्थानीय समुदायों के साथ सह-अस्तित्व की योजनाएं इसके संरक्षण के लिए जरूरी हैं.
