नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व ने रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. यह बैठक अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल सैमुअल जे. पापारो की 3 से 8 अक्टूबर तक चल रही भारत यात्रा के दौरान हुई.
5 अक्टूबर को अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रूजवेल्ट हाउस में एडमिरल पापारो के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया. इसमें भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.
मुलाकात में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा, समुद्री सहयोग, उभरती तकनीक, डिजिटल बदलाव, क्षेत्रीय रणनीतिक स्थिरता और रक्षा ऊर्जा लचीलेपन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ. अमेरिकी पक्ष के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य भारत-अमेरिका प्रमुख रक्षा साझेदारी को मजबूत करना और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को गहरा करना है.
