भारत में काम पर आने-जाने के लिए दोपहिया वाहन सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला माध्यम बनकर सामने आया है. National Household Travel Survey 2025-26 के अनुसार, fixed या non-fixed workplace जाने वाले 42.6% workers दोपहिया वाहनों को प्राथमिक साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं. शहरी क्षेत्रों में यह हिस्सेदारी 52.3% और ग्रामीण क्षेत्रों में 37.1% है.
काम पर जाने के लिए पैदल चलना दूसरा सबसे सामान्य तरीका है, जिसकी हिस्सेदारी 28.3% है. इसके बाद साइकिल का हिस्सा 10.7% है. बस से workplace पहुंचने वाले workers की हिस्सेदारी 6.7% और train, tram या monorail से यात्रा करने वालों की हिस्सेदारी 2.1% दर्ज की गई.
देश में fixed workplace तक पहुंचने का औसत समय 25 मिनट है. पश्चिम बंगाल में workers का औसत commute time सबसे अधिक 36 मिनट रहा. दिल्ली में यह 35 मिनट और महाराष्ट्र में 34 मिनट दर्ज किया गया. इसके मुकाबले लक्षद्वीप में औसत यात्रा समय 11 मिनट रहा.
कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और गोवा में औसत commute time 25 मिनट है, जबकि गुजरात में workers workplace तक पहुंचने में औसतन 22 मिनट लेते हैं. सर्वे के अनुसार, fixed workplace जाने वाले 83.4% workers 30 मिनट के भीतर पहुंच जाते हैं.
