मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 पार्किंग के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक पोल से टकरा गई. यह घटना विमान को पार्किंग बे नंबर 06 में खड़ा किए जाने के दौरान सुबह करीब 9:02 बजे हुई. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

यात्रियों और क्रू को विमान से उतारने के लिए मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया. घटना के बाद विमान और टक्कर के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

Visual Docking Guidance System के पोल से हुई टक्कर

रिपोर्ट के अनुसार, जिस पोल से विमान टकराया वह Visual Docking Guidance System यानी VDGS का हिस्सा है. यह प्रणाली विमान को पार्किंग क्षेत्र में सही स्थान तक सुरक्षित तरीके से लाने में मदद करती है.

श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन इस घटना के बाद भी सामान्य बताया गया है. उपलब्ध सूचना के मुताबिक, एयरपोर्ट से उड़ानों का आगमन और प्रस्थान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा.